फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीत मर्डर: हत्या से पहले कई बार बाइक पर हुई रेकी, पिस्तौल-कट्टा बरामद

Sat, 27 May 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
बाउंसर मीत मर्डर केस - फोटो : file photo
विज्ञापन
मीत मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल बाइक, एक देसी पिस्तौल और एक कट्टा सहित 17 कारतूस भी बरामद किए हैं। हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी गगनदीप सहित गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मीत की हत्या के लिए कई दिन से वह बाइक पर रेकी करने के लिए बाइक पर आते थे।
विज्ञापन


हालांकि हत्या के लिए आरोपी जिस कार में आए थे, वह अभी बरामद नहीं हो सकी है। जब तक कार बरामद नहीं हो जाती तक पुलिस की जांच सही दिशा में जा रही है, यह नहीं कहा जा सकता है। मीत मर्डर मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसीपी मुनीष सहगल के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की थी। टीम कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जांच अब भी चल रही है। 

लाडी और मनी से बरामद हथियार
पुलिस ने लाडी से एक देसी पिस्तौल, 10 कारतूस बरामद किए है। जबकि मनी से छह कारतूस और एक बाइक की बरामद की है। वहीं मनीष से एक कारतूस और देसी कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


अब मामले की सात को होगी सुनवाई  
इस मामले में तीनों आरोपियों सहित गगनदीप को भी अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया। इस हत्या की साजिश रचने वाले गगन को पहलेे ही पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों को अब सात जून को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें