फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद बहन ने खोली जुबान

Sat, 14 May 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
भोंडसी गांव में रहने वाले सगे भाई पर 15 साल की छोटी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कराने व मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पीड़िता अपने परिजनों के साथ भोंडसी गांव में रहती है। पीड़िता का सगा भाई ही उस पर बुरी नीयत रखने लगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि घर में अकेले रहने का फायदा उठाकर सगे भाई ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने धमकी देनी शुरू कर दिया और कहा कि वह इसके बारे में किसी को कुछ न बताए। पीड़िता की खामोशी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने गर्भवती होने के बाद खोली जुबान 

जब इसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने सबकुछ बता दिया। भाई की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने शुक्रवार को इसकी शिकायत भोंडसी थाना में जाकर दी।

जब पीड़िता का मेडिकल कराया गया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।

जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी पहले भी कुकर्म के मामले में जेल जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें