फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेनिका COO ने चप्पल उतार लगाई थी 19वीं मंजिल से छलांग, रहस्य बनी आत्महत्या

Mon, 16 May 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
इस बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएलएफ फेस तीन में वेलवेडरे पार्क में रहने वाले इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका के एशिया डिवीजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) विनीत विग की मौत का सदमा उनके पिता को लगा है। उनकी तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


हालत गंभीर बताई गई है। उधर, 19वीं मंजिल से कूदकर विनीत विग द्वारा की गई आत्महत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। बेटे और पत्नी का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की फाइल बंद कर दी। उनका बड़ा बेटा सोनीपत से बीबीए कर रहा है। जिसने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वह वीक एंड पर घर आता है। 

कभी-कभी उसके माता-पिता सोनीपत आ जाते थे। इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड ने अपने बयान में कहा कि विनीत विग इतने मिलनसार थे कि उससे भी हाल चाल पूछ लेते थे। रविवार को जब एक बी ब्लॉक के टावर से सी ब्लॉक टावर गए तो किसी को कोई संदेह नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को नहीं था अंदेशा कि लगा देंगे छलांग

ब्रिटानिका के COO ने 19वीं मंजिल से कूद कर दी जान
किसी को अंदेशा नहीं था कि वह सी ब्लॉक से छलांग लगा लेंगे। वह अक्सर दूसरे टावर में अपने जानने वालों से मिलने जाया करते थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने चप्पल निकाल कर छलांग लगाई है। दूसरे टावर में उसके माता-पिता रहते हैं।

उनका एक भाई यूएसए में रहता है। बेटे की मौत के सदमे के बाद पिता ओमप्रकश विग की हालत गंभीर है। उनकी उम्र 80 साल से अधिक है। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले दाखिल किया गया है।

मीडियाकर्मियों के लिए गेट पर गार्ड के पास परिजनों ने एक पत्र छोड़ा है, जिसमें लिखा गया है कि विनीत की कमी परिवार में कभी पूरी नहीं की जा सकती। वह जमीन से जुड़े व्यक्ति थे और लोगों की मदद करते थे। काफी संवेदनशील थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें