फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर ससुराल पहुंची महिला, हंगामा

Wed, 13 Aug 2014 12:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संजयनगर सेक्टर-23 में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, शैला नामक महिला ने ससुरालियों के खिलाफ एक अगस्त को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


शैला मंगलवार शाम ससुराल पहुंची और जबरन घर में घुसने लगी। गार्ड ने उसे रोका। बाद में महिला के समर्थन में एक एनजीओ की महिलाएं आ गईं और उनके सामने ताले तोड़कर वह घर में चली गई।

शैला ने बताया कि 19 नवंबर 2103 को उसकी शादी आईटी इंजीनियर प्रशांत से हुई थी। दोनों गुड़गांव में जॉब करते थे।

शादी के बाद ससुरालवाले उससे 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे, नहीं देने पर उसे 28 जुलाई 2014 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

एक अगस्त को उसने कविनगर थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई तो घर पर गार्ड तैनात कर पूरा परिवार भाग गया। मंगलवार को वह ससुराल पहुंची तो घर पर तैनात गार्ड ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने हंगामा किया और एनजीओ वालों को बुला लिया। बाद में महिला घर में दाखिल हुई।

इस बीच कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत कराया। देर रात तक महिला वहीं पर थी। पुलिसवाले भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें