फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल से दो युवतियों का ‘अपहरण’

Sun, 15 Mar 2015 02:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र मेल में युवक को नीचे फेंककर बदमाशों ने उसकी बहन और भांजी का अपहरण कर लिया। तीनों असम से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


युवक दिनभर दिल्ली से गाजियाबाद जीआरपी थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मामले ने तूल पकड़ा तो शनिवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई।

तिनसुकिया जिले के गांव फिलोवाड़ी निवासी अजय ताती (28) अपनी चचेरी बहन मोमी (24) और भांजी दीपा लकड़ा (23) के साथ 10 मार्च की रात 12:15 बजे ब्रह्मपुत्र मेल से दिल्ली में जीजा के पास आने के लिए चला।
विज्ञापन


तीनों जनरल कोच में सवार थे। रोंगिया स्टेशन से 4-5 युवक कोच में चढ़ गए और युवतियों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर अजय को ट्रेन से फेंकने की धमकी दी।

कुकरा झाड़ में उन्होंने चार-पांच अन्य साथियों को भी बुला लिया। मनचलों की बदसलूकी के चलते अजय ने बहन और भांजी को एक परिवार के पास बैठा दिया। बावजूद इसके छेड़खानी बंद नहीं हुई।

दो दिन के सफर में अजय और दोनों युवतियां दहशत में रहीं। अजय ने इलाहाबाद में अपने परिचित को फोन कर स्टेशन बुलाया, लेकिन उनके आने से पहले ट्रेन आगे रवाना हो गई।
विज्ञापन


अजय ने जीजा प्रदीप को फोन कर गाजियाबाद स्टेशन बुलाया, लेकिन गाजियाबाद स्टेशन पर फोन न मिलने से दोनों की आपस में बात नहीं हो पाई।

अजय का आरोप है कि जीजा प्रदीप से मिलने वह गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन से उतरा तो ट्रेन चल पड़ी। उसने चढ़ने की कोशिश की तो मनचलों ने उसे नीचे धक्का दे दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें