फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने फेसबुक पर डाले अश्लील वीडियो

Sun, 13 Apr 2014 09:34 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा के दीपक विहार निवासी एक कंप्यूटर टीचर ने अपने पूर्व प्रेमी पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसके फोटो और अश्लील वीडियो डालने का आरोप लगाया है। शनिवार को थाने पहुंची टीचर से शिकायत लेकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से इलाहाबाद की रहने वाली युवती एक संस्थान में कंप्यूटर टीचर है। पिछले करीब एक साल से वह दीपक विहार खोड़ा में रह रही है। पीड़िता के अनुसार इलाहाबाद में उसकी फ्रेंडशिप पास ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। मगर उसकी उल्टी-सीधी हरकतों के चलते उसने उससे बात करनी बंद कर दी। करीब एक साल पहले वह दिल्ली में जॉब करने लगी और खोड़ा में रहने लगी।

इसके बाद से युवक फोन कर जबरन उससे मिलने का दबाव बना रहा है। साथ ही उसने उसके नाम से एक फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर अश्लील वीडियो डाले हैं। अकाउंट में उसका मोबाइल नंबर भी है जिससे उसके पास उल्टे-सीधे कॉल आ रहे हैं।
विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम वीरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, जनपद के सबसे हाईटेक थाने इंदिरापुरम पहुंची युवती ने जब पुलिस से अकाउंट बंद करने की मांग की तो उसे साइबर सेल नोएडा या लखनऊ जाने की नसीहत दी गई। बकौल युवती पुलिसकर्मियों ने उसे नोएडा सेक्टर-39 थाने या लखनऊ शिकायत करने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें