फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतल में पेट्रोल न दिया तो रईसजादों ने पीटा

Mon, 09 Mar 2015 01:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में बोतल में पेट्रोल मांगने से सेल्समैनों ने मना किया तो कार-बाइक सवार रईसजादों ने उनकी धुनाई कर दी। लाठी-डंडों से उन्हें पीटा।
विज्ञापन


यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। आरोपी युवक के माफी मांगने पर दोनों पक्षों का समझौता हो गया।

एसपी सिटी ने बताया कि सूचना मिली थी। छानबीन कराई गई तो पता चला कि दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है, वे कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि कविनगर पुलिस मौके पर पहंुची थी और उसी ने ही समझौता कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार युवक शास्त्रीनगर के पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन ने मना किया तो कार सवार ने बाइक सवार साथियों को बुला लिया और मारपीट कर दी। बता दें कि गाजियाबाद में पेट्रोल पंप मारपीट का हालिया ये तीसरा मामला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें