फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक की कैश वैन से 1.40 करोड़ लूटे

Mon, 09 Mar 2015 01:11 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। यहां कार सवार लुटेरों ने एक्सिस बैंक की कैश वैन लूट ली और 1 करोड़ 40 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात मोहाली के पास गांव में हुई। लूट की सूचना मिलते ही मोहाली एसएसपी, एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पटियाला जोन के आईजी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

मिली जानकरी के अनुसार, आज सुबह बैंक की कैश वैन एटीएम में कैश लोड करने के लिए निकली। रास्ते में कार सवार अज्ञात युवकों ने गाड़ी रुकवाई। वे हथियारों से लैस थे। युवकों ने वैन के गार्ड्स के साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी की चाबी छीनकर वैन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर कैश वैन लावारिस हालत में मिली। वैन में मौजूद ट्रंक और बॉक्स खाली थे।
विज्ञापन


लूट की सूचना मिलते ही बैंक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि कैश वैन में करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें