फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर ने पति पर खौलता तेल डाल बाथरूम में किया बंद, दर्दनाक मौत

Sun, 20 Aug 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोट: खबर बल्लभगढ़,फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी है
युवक पर किन्नर ने डाल दिया खौलता तेल, मौत
2014 से दोनों रह रहे थे साथ, 2015 में कर ली थी शादी 
युवक ने पत्नी व बच्चों को छोड़कर किन्नर से किया था विवाह
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाफराबाद इलाके में एक दिल-दहला देने वाली वारदात में किन्नर ने अपने पति पर खौलता हुए तेल डाल दिया। वारदात के बाद आरोपी उसे बाथरूम में बंद कर फरार हो गई।
विज्ञापन


किसी तरह पीड़ित अजय शर्मा (35) ने खुद को बाथरूम से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दरअसल अजय के परिजन किन्नर के साथ रहने का विरोध करते थे।

यह बात किन्नर को पसंद नहीं थी। वारदात के बाद से आरोपी किन्नर नितिन उर्फ पायल फरार है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पत्नी-बच्चों को छोड़कर रहता था किन्नर के साथ

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से तिरखा, कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद निवासी अजय अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। अजय प्राइवेट नौकरी करता था।

चार साल पहले उसकी मुलाकात पायल नामक किन्नर से हुई। दोनों के बीच प्रेम हुआ। इसके बाद 2014 में अजय ने अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर पायल के साथ अरविंद नगर, घोंडा, जाफराबाद, दिल्ली में रहना शुरू कर दिया।

इसके बाद 2015 में अजय ने पायल से शादी कर ली। इधर, अजय के परिजन पायल को छोड़कर वापस पत्नी व बच्चों के पास आने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

ऑयल गर्म कर सोते अजय पर डाला

डेमो - फोटो : demo pic
पायल को यह बिल्कुल पसंद नहीं था। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। अजय पायल को समझाता भी था कि वह उसके साथ ही रहेगा। लेकिन पायल तैयार नहीं थी।

नौ अगस्त को अजय पायल के साथ घर में सोया था। इस बीच पायल ने रिफाइन ऑयल को गैस पर गर्म किया और सोते अजय के ऊपर डाल दिया।

जान बचाने के लिए अजय चिल्लाता हुआ बाथरूम में भागा। लेकिन पायल ने बाथरूम को बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गई। बाद में चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें