शराब पीते समय हॉकी खिलाड़ी को पत्नी से पंगे लेना महंगा पड़ गया। पत्नी ने उसके सीने में 7 बार चाकू मारे और खुद भी जान देना चाही।
घटना, मुंबई के मलाड इलाके की है। यहां परिवारिक विवाद में पत्नी ने अपने पति 52 वर्षीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी की हत्या कर दी। पत्नी, अमिता, जिसने बाद में खुद को भी घायल कर लिया। उसका इलाज एक सिविल अस्पताल में चल रहा है। कई वर्षों से एयर इंडिया, टाटा और बॉम्बे हॉकी टीमों के लिए खेल चुके अपैया चेनेडा, मालाड के कच्छपद क्षेत्र में एक सुसाइटी में 27 वीं मंजिल पर अपनी 45 वर्षीय पत्नी, 23 वर्षीय बेटे गणपति, और एक 15 वर्षीय बेटी के साथ रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को, जब अपैया के बच्चे बाहर थे, वे अपनी पत्नी के साथ दोपहर में ड्रिंक का आनंद ले रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच जल्द ही एक मुद्दे पर बहस शुरू हो गई, जिसने बदसूरत मोड़ लिया और अमिता रसोई से चाकू लायी और अपने पति पर सात बार हमला किया। उसने खुद को भी घायल किया।
अपैया हमले के वक्त जब मदद के लिए चिल्लाए तो पड़ोसियों ने उनकी आवाज सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। और बुरी तरह से घायल हो चुके कपल को शताब्दी अस्पताल ले गए। जहां अपैया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी अमिता का इलाज चल रहा है।
अमिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Former Hockey Player Apaiyya Chenanda
- फोटो : mid-day
पत्नी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हलांकि, मालाड पुलिस ने बेटे गणपति की शिकायत पर अमिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने अपैया के बेटे और बेटी का बयान दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक अमिता अपैया की दूसरी पत्नी है और गणपति उनकी पहली पत्नी से उनका बेटा है। पड़ोसियों ने बताया कि यह कपल कई बार छोटे मुद्दों पर लड़ते रहते थे क्योंकि अमिता तुनकमिजाज है।
मालाड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि, डॉक्टर जब अमीता को फिट घोषित कर देंगे तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भारतीय हॉकी के पूर्व कोच क्लेरेंस लोबो ने बताया कि अपैया चेनेडा ने उनके साथ खेला था। मैं उनकी इस तरह मौत होने से हैरान हूं। वे चेनेडा की कड़ी मेहनत से प्रभावित हुए थे और उसे फिर बैंगलोर लाए, जहां एयर इंडिया ने उन्हें चुना था।