फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू चोरी करने में हुआ नाकाम तो लाखों का डीएमई उपकरण उड़ाया

Sat, 30 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू चुराने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-26 में 10 दिन पहले बदमाशों ने ऑडी ए-7 सीरीज की कार चोरी की थी, उसी सेक्टर में दोबारा बीएमडब्ल्यू एक्स-1 चोरी करने का प्रयास किया गया।बीएमडब्ल्यू चोरी करने में विफल बदमाशों ने कार का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट डीएमई (डिजिटल मोटर इलेक्ट्रानिक्स) चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


डीएमई की कीमत करीब दो लाख रुपये हैं। सेक्टर-26 स्थित डी ब्लॉक निवासी सुरेश चंद्र का ब्यूटी र्पालर का बिजनेस है। उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स-1 है। वे रात में कार को घर के बाहर ही खड़ी करते हैं। 

रोजाना की तरह 25 जुलाई को कार पार्क कर घर में सोने चले गए। दूसरे दिन सुबह उठे तो देखा कि कार का शीशा टूटा था और डीएमई गायब था। सुरेश का कहना है कि बदमाश कार चोरी करने में असफल हो गए तो उन्होंने कार की डीएमई चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमई की कीमत करीब दो लाख है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें