फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक पर महिला से रेप का आरोप, जान से मारने की भी दी धमकी

Thu, 23 Feb 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
पूर्व भाजपा एमएलए व‌िजय जौली - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
नई दिल्ली की साकेत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक पर एक महिला ने होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नेब सराय दिल्ली निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि किसी काम से 10 फरवरी को वह एनएच-8 स्थित एक होटल में पूर्व विधायक विजय जौली से मिली थी। पीड़िता का कहना है कि होटल के कमरे में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और उसका पति भाजपा के कार्यकर्ता हैं। दूसरी ओर, पूर्व विधायक विजय जौली ने बताया कि यह दंपति उन्हें पिछले डेढ़ साल से ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

vijay jolly - फोटो : अमर उजाला
वह उससे 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इनकी हरकतों से तंग आकर 17 फरवरी को केस दर्ज कराया था। उनके ऊपर लगाए गए केस से बचने के लिए ही उन्होंने उनके राजनैतिक जीवन पर प्रहार करने की कोशिश की है।

खेड़कीदौला थाना पुलिस के मुताबिक 17 फरवरी को साकेत के पूर्व विधायक विजय जौली ने शिकायत दी थी कि नेब सराय दिल्ली निवासी दंपत्ति उन्हें ब्लैक मेल कर रहा है। दोनों पर आरोप है कि वह पिछले काफी समय से उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं।

कुछ समय पहले गुरुग्राम में अपना घर में 20 हजार रुपये लिए गए। अब वह 15 लाख की मांग कर रहे हैं। एसीपी धारणा यादव के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें