बिसाहड़ा कांड में आरोपियों पर आरोप तय करने के मसले पर सोमवार को न्यायालय में सुनवाई 25 जुलाई तक के लिए टल गई। इस मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी।
मामले में एक नाबालिग को जमानत मिल चुकी है। बाकी 18 आरोपी जेल में है। इन पर आरोप तय करने के लिए अदालत में 4 जुलाई को सुनवाई थी।
बता दें कि दादरी तहसील के बिसाहड़ा गांव में मंदिर से हुए एनाउंस के बाद उग्र भीड़ ने इकलाख और उसके बेटे दानिश पर हमला किया था। इसमें इकलाख की मौत हो गई थी, जबकि दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया था।