फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा कांड : सीबीआई जांच के लिए होगी सुप्रीम कोर्ट में अपील

Mon, 21 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

हाईकोर्ट ने चार्जशीट दाखिल होने का हवाला देकर खारिज कर दी थी याचिका 
विज्ञापन
सुप्रीम काेर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसाहड़ा के इकलाख हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की याचिका हाईकोर्ट के खारिज करने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की तैयारी शुरू हो गई है। आरोपी पक्ष की पैरवी कर रहे संजय राणा ने कहा है कि हाईकोर्ट के याचिका खारिज करने के आदेश की प्रति मिलते ही सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन


संजय राणा ने बताया कि उन्होंने बिसाहड़ा कांड की सीबीआई जांच कराने के लिए याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वह घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। उनकी सूचना पर ही पुलिस गांव में पहुंची थी।

उन्होंने पुलिस पर सही जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मृतक इकलाख के घर से बरामद मांस की फोरेंसिक रिपोर्ट भी पुलिस ने विवेचना में शामिल नहीं की। मंगलवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई करतेे हुए संजय राणा की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि पुलिस नेे इस केस में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी पक्ष याचिका दाखिल कर केस लंबित करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें