बिसाहड़ा कांड के तीसरे आरोपी की जमानत अर्जी पर 13 जुलाई को जिला अदालत में सुनवाई होगी। इससे पहले दो नाबालिग को जमानत मिल चुकी है। इनमें से एक आरोपी गांव पहुंच चुका है। दूसरा नाबालिग भी आगामी 11 जुलाई तक घर पहुंच जाएगा।
कोर्ट से जमानत के बाद कागजी प्रक्रिया चल रही है। 28 सितंबर 2015 को बिसाहड़ा में उग्र ग्रामीणों के द्वारा इकलाख की हत्या करने और उसके बेटा दानिश पर जानलेवा हमला करने के मामले में 18 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया था।
मामले में सुनवाई के बाद अब तक दो आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनमें से एक आरोपी पिछले माह गांव आ चुका है। दूसरे नाबालिग आरोपी को जिला न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।