बिसाहड़ा में गोहत्या से नाराज साठा चौरासी के गांव सपनावत में ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। लोगों ने इकलाख के परिजनों के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
हिंदू युवा वाहिनी और राष्ट्र स्वाभिमान मंच के सदस्य पुतला फूंकने में शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एक पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
सपनावत पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा भी किया गया। इस दौरान राणा जंगबहादुर, उमेश वर्मा, विरेंद्र सिंह, उपेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट दर्ज करने पर अड़े ग्रामीणबिसाहड़ा के ग्रामीण इकलाख के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से 28 सितंबर, 15 को इकलाख हत्याकांड के मामले में गांव के 16 युवक जेल में है।
पुलिस युवकों को घर से सोते हुए उठाकर ले गई थी। उसी तरह गोहत्या के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। प्रदेश सरकार की तरफ से इकलाख के परिजनों को दिया गया मुआवजा और सुविधाएं भी वापस ली जाएं। इधर, बिसाहडा गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित मंदिर के आसपास पीएसी के तैनात जवानों की संख्या बृहस्पतिवार को और बढ़ा दी गई।