नोटबंदी के चलते सेक्टर-22 स्थित बैंक से एक युवक रुपये निकालने के लिए गया था। मगर वहां लाइन में लगे-लगे करीब साढे़ तीन घंटे हो गए और जब रुपये लेकर वापस गए तो बाइक ही गायब थी। पीड़ित ने सेक्टर-24 कोतवाली में घटना की शिकायत कर दी है। शहर में हर रोज करीब 10 वाहन चोरी चले जा रहे हैं लेकिन पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी प्रमोद नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक एक्सपोर्टकंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह बैंक से रुपये निकालने के लिए सेक्टर-22 गए थे। रुपये निकालने के लिए लाइन में साढे़ तीन घंटे लग गए। उसके बाद ही बैंक में रुपये निकालने का नंबर लगा।
रुपये लेकर जैसे ही पार्किंग में गए तो वहां से युवक की बाइक गायब थी। पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी और कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नोएडा में चोर हर रोज करीब 10 वाहन चोरी कर ले जा रहे हैं।