फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लंबी लाइन में लगे, चोरों ने उठा ली बाइक

Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Rajan Rai
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते सेक्टर-22 स्थित बैंक से एक युवक रुपये निकालने के लिए गया था। मगर वहां लाइन में लगे-लगे करीब साढे़ तीन घंटे हो गए और जब रुपये लेकर वापस गए तो बाइक ही गायब थी। पीड़ित ने सेक्टर-24 कोतवाली में घटना की शिकायत कर दी है। शहर में हर रोज करीब 10 वाहन चोरी चले जा रहे हैं लेकिन पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी प्रमोद नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक  एक्सपोर्टकंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह बैंक से रुपये निकालने के लिए सेक्टर-22 गए थे। रुपये निकालने के लिए लाइन में साढे़ तीन घंटे लग गए। उसके बाद ही बैंक में रुपये निकालने का नंबर लगा।

रुपये लेकर जैसे ही पार्किंग में गए तो वहां से युवक की बाइक गायब थी। पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी और कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नोएडा में चोर हर रोज करीब 10 वाहन चोरी कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें