फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बाइक से टकराई कार- तीन की मौत, पांच घायल

Tue, 17 May 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुड़गांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव सोलपुर के निकट रविवार देर शाम कार की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है  जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम गुड़गांव-अलवर मार्ग स्थित गांव सोलपुर के निकट एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गई।

इस हादसे में कार में सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं। वहीं एक अन्य वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए । इन सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। जिनमें कुछ की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम कार और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। इनकी पहचान अनीश निवासी सिधरावट, रफीक फिरोजपुर झिरका व वसीम गांव रावली के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। इस संदर्भ में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें