फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 7 दोपहिया वाहन बरामद

Tue, 17 May 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बाइक चोर - फोटो : ANI
विज्ञापन
पुलिस ने शहर में सक्रिय दो वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदात रोकने के लिए लगाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दोनों को मलोया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर के लाला उर्फ मुबारिक (21) और  दिल्ली निवासी विकास कुमार (32) के रूप में हुई है। मलोया थाना प्रभारी राम रत्न शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने डड्डूमाजरा में नाकेबंदी कर पहले आरोपी लाला को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उसके बाद निशानदेही पर पुलिस ने विकास को सेक्टर-43 से पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों से जब पूछताछ की तो उनके कब्जे से चोरी के छह दोपहिया वाहन और बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए व मौज मस्ती के लिए शहर से दोनों वाहन चोरी करते थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने दिल्ली से भी एक एक्टिवा चोरी की थी। जो पुलिस ने रिकवर कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लाला के खिलाफ मुजफ्फरनगर में चोरी और डकैती के तीन से चार मामले और दर्ज हैं।

आरोपी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन जमानत के बाद उसने फिर से यूपी के अलावा चंडीगढ़ में चोरी की वारदात करनी शुरू कर दी। पुलिस ने दावा किया है कि  दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से सेक्टर-34, 39 व मलोया थाने में दर्ज तीन वाहन चोरी के मामले सुलझे हैं। सोमवार को पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


काेट
दोनाें आरोपियों से चोरी के कुल सात दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद दोनों को सोमवार को दोबारा जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-राम रत्न शर्मा, एसएचओ मलोया थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें