शादी से पहले प्यार में नादानी एक युवती पर भारी पड़ गई। गर्भवती हुई युवती से युवक ने प्रेम विवाह तो कर लिया, लेकिन शादी के बाद से वह उसपर गर्भपात करवाने का दवाब बनाने लगा।
आरोप है कि युवती के विरोध करने पर युवक ने उसकी ऐसी पिटाई की कि उसका गर्भपात हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में कर युवक के खिलाफ मारपीट और भ्रूण हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 26 वर्षीय युवती सपरिवार पटपड़गंज इलाके में रहती है।
कुछ माह पहले उसकी मुलाकात त्रिलोकपुरी निवासी अमित कुमार से हुई। मुलाकात प्यार में बदल गई। दो माह पहले युवती को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। उसके बाद दोनों ने मिलकर मंदिर में शादी करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि अमित का परिवार इस बात से खुश नहीं था।