छावला इलाके में बुधवार रात किराया मांगने पर युवक ने ऑटो चालक को गोली मार दी। उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छावला थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक की पहचान उमेश पाल (34) के रूप में हुई है।
वह सपरिवार बिंदापुर इलाके में रहता है। बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे वह उत्तम नगर टर्मिनल के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और छावला स्टैंड चलने को कहा।