रुपहले पर्दे पर लाने का ख्वाब दिखाकर एक फर्जी फिल्म डायरेक्टर कई दिन तक ग्यारहवीं की छात्रा की अस्मत लूटता रहा। रुड़की रेलवे स्टेशन से स्थानीय पुलिस ने जब किशोरी को बरामद किया तो पूरे मामले से पर्दा उठा।
पुलिस ने फर्जी डायरेक्टर को भी दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ज्वालापुर की रहने वाली एक किशोरी एक सप्ताह पूर्व अचानक लापता हो गई। किशोरी के पिता ने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस ने जब ग्यारहवीं की छात्रा का फेसबुक एकाउंट खंगाला तब शक की सुई घूमी।
बोला था, 'आंसुओं की कीमत' में बना दूंगा लीड हीरोइन
कई दिन तक करता रहा शोषण
छात्रा का लंबे समय से सांईराम म्युजिकेशन प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कमल लहरी के संपर्क में होना सामने आया। पुलिस अभी पड़ताल में ही जुटी थी कि बुधवार की शाम किशोरी की लोकेशन रुड़की रेलवे स्टेशन पर मिली। एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी ने रुड़की पहुंचकर किशोरी और उसके साथ मौजूद अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
ज्वालापुर कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी जान पहचान कमल लहरी से फेसबुक पर हुई थी और उसने उसे अपनी आने वाली फिल्म 'आंसुओं की कीमत' में हीरोइन के लीड रोल का ऑफर दिया था।
इसलिए वह बिना बताए घर से चली गई। आरोप है कि कमल लहरी ने बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और अब ऑडीशन के बहाने उसे ले जा रहा था।
फेसबुक प्रोफाइल में खुद को बता रखा है एक्टर
फेसबुक
- फोटो : प्रतीकात्मक
एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी कमल लहरी पुत्र मोतीराम निवासी दशमेश कॉलोनी जीरकपुर मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने एक फर्जी प्रोडक्शन कंपनी बनाई हुई है और अपने आफिसनुमा घर में ही किशोरी के साथ कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा।
रेलवे में करता था नौकरी
फर्जी फिल्म डायरेक्टर कमल लहरी रेलवे में नौकरी कर चुका है। वह अंबाला डिवीजन में कार्यरत था। यह बात पुलिस की पड़ताल सामने आई है। अधेड़ उम्र का कमल लहरी बेहद ही सधे हुए अंदाज में बात करता है। मानो वह फिल्मी दुनिया से लंबे अर्से से जुड़ा हुआ हो। यही बात उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल में भी लिखी हुई है। यह भी लिखा है कि वह एक एक्टर, गायक भी है।
हीरोइन बनने के चक्कर में गंवा बैठी सबकुछ
रेप
- फोटो : Demo pic
मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली किशोरी अपने तीन भाई बहन में सभी से ही बड़ी है। बचपन से ही उस पर एक्टर बनने का भूत सा सवार है। इसलिए पढ़ाई लिखाई में उसका मन कम ही लगता है। केवल फिल्मी दुनिया के ख्वाब में ही वह हमेशा खोई रहती थी।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से उसे ऐसे पंख लगे कि, अब वह बहुत कुछ खो चुकी है। आरोपी कमल लहरी ने अपने बुने जाल में ऐसे उलझाया कि उसने अपने अच्छे बुरे के बारे में बिलकुल भी नहीं सोचा।
किशोरी बोली ने बताया कि उसके साथ बहुत बुरा हुआ। अब वह इस बारे में बिलकुल भी नहीं सोचेगी। उसे नही बनना है एक्टर। बोली कि, उसने परिजन को भी धोखा दिया।