बधंक बनाकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसके पैर में गोली मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दायर की गई इस्तगासा के आधार पर 30 नामजद के विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित रहीस पुत्र इसाक निवासी गांव गवारका थाना तावडू ने दायर इस्तगासा में बताया की गत 16 नवंबर को वह अपने भाई शाहिद के साथ तावडू में बालों की कटिगं कराने के लिए नाई की दुकान पर गया था। जब कटिगं कराने के बाद वह वापिस अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे तो तहसील के निकट एक वैगनार कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
पीड़ित का कहना है की इस हादसे में वह बाइक से नींचे गिर गया। जिसके बाद कार चालक ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर कार चढ़ा दी। इसके बाद कार में से नसीम, लियाकत, फकरू, यूनूस, इरफान व सहजाद उतरकर आए और कहा की यह अभी जिंदा है। उसी समय उक्त और व्यक्ति भी मौके पर आ गए। एक बोलरो गाड़ी का टायर उसके उपर दोबारा जान से मारने की नियत से चढाया गया।
पीड़ित का कहना है की आसपास के लोगों ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो उक्त दोषियानों ने गोली चलाते हुए उसे गाड़ी में डालकर लियाकत के घर में ले जाकर बंद कर दिया। बंधक बनाने के बाद उक्त आरोपियों ने उसे लाठी ड़डो, लात मुक्कों से पीटते हुए एक व्यक्ति ने बंदूक से उसके सीधे पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और उसे विभिन्न तरह की यातनांए दी गई। पीड़ित का आरोप है की दोषियों ने एक दिन व एक रात उसे घर में बंधक बनाकर रखा। अगले दिन आरोपी उसे घायल अवस्था में घर के पास फेंक का चले गए।
पीड़ित का आरोप है की उक्त आरोपी गुड़े प्रवृति के व्यक्ति है। इनपर विभिन्न थानों पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियों के विरूद्व वह गोकशी , चौरी व डकैती की सूचना पुलिस को देकर अवगत कराता रहा है। जिससे दोषी उससे रजिंश रखते है। इसके अलावा दोषी उसके परिजनों से चुनावी रजिंश भी रखते है। पीड़ित ने उक्त आरोपियों पर अवैध हथियार रखने का आरोप भी लगाया है।
पुलिस ने पीड़ित रहीस द्वारा दायर इस्तगासा के आधार पर नसीम, लियाकत, फकरू, इरफान, शहजाद, आलम, जमशेद, शैकूल, सददाम, आजाद, शाकिर, शौकीन, मल्ला, मुस्ताक, यूनूस, जैकम, शाहिदा, खालिद, समीर उर्फ साहूकार, असलम, इरशाद, शैरूदीन, तौफीक, आलिम, सालिम, मुस्तुफा, असरू, तारिफ, सगीम व साबिर 30 नामजद व्यक्तियों के विरूद्व विभिनन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।