फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए छात्र ने पुणे के युवक से नौकरी का झांसा देकर ठगे 60 हजार

Fri, 09 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बीबीए छात्र ने पुणे के एक व्यक्ति से नामी मोटर कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठग लिए। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने आरोपी छात्र को ग्रेटर नोएडा स्थित बैंक में रुपये निकालने के दौरान बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुणे से हवाई जहाज का सफर कर पहुंची पुलिस आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर पुणे ले गई। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम मो. रियाज हाल निवासी दिल्ली और अकाउंट में पता अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा व मूलरूप से मिर्जापुर, जिला दरभंगा, बिहार बताया है। पुलिस के अनुसार पुणे के भारतीय विद्यापीठ थाने से पीएसआई एसजे कदम के नेतृत्व में पुलिस टीम बृहस्पतिवार को कासना कोतवाली पहुंची। 

एसजे कदम ने बताया कि उनके थाने में पुणे के अतुल केदार नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पीड़ित ने बताया था कि एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर कॉल कर एक नामी मोटर कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


अतुल नौकरी की तलाश में था इसलिए आरोपी के झांसे में आ गया। आरोपी ने कई किश्तों में कभी सिक्योरिटी, तो कभी कमीशन के बहाने अतुल से 60 हजार रुपये अपने बैंक अकाउंट में जमा करा लिए।

ठगी का अहसास होने पर अतुल ने थाने में केस दर्ज करा दिया। इसके बाद उसका अकाउंट सीज करने के लिए साइबर एक्सपर्ट को रिपोर्ट भेेजी। यह रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा स्थित बैंक में आ चुकी थी। इसके चलते जब वह रुपये निकालने पहुंचा, तो बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें