सात दिन पहले चक्करपुर गांव में बार डांसर की हुई हत्या के मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस मामले से जुड़े दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस को सात दिन पहले चक्करपुर गांव में एक बार डांसर का शव मिला था। पुलिस ने उसकी पहचान पुष्पा के रूप में की थी। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था।
पुलिस ने छानबीन कर इस मामले में गब्बर व नितीश नामक दो आरोपियों को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है।
रिमांड के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को टीम ने घटनास्थल की निशानदेही कराने के साथ ही उनके तीसरे साथी विपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडे व बेल्ट को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तीनों आरोपियों को अदालत मेें पेश कि या जाएगा।