दक्षिण दिल्ली में बार डांसर के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को पूरी रात कार में दक्षिण दिल्ली में घुमाते रहे और उसकी आबरू लूटते रहे।
विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की बुरी तरह पिटाई भी की। कहीं पर भी बेपरवाह पुलिस की कार पर नजर नहीं पड़ी। आरोपी महिला को फतेहपुरबेरी थाना इलाके में जंगल में फेंककर चले गए।
महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दक्षिण जिले की फतेहपुरबेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से कोलकाता, पश्चिमी बंगाल की रहने वाली रेशमा(नाम बदला हुआ) मुनिरका में रहती है।
वह वसंत विहार इलाके में स्थित एक क्लब में बार डांसर है। सोमवार व मंगलवार की रात करीब दो बजे जब वह प्रिया सिनेमा कॉम्पलेक्स, वसंत विहार से बाहर निकल रही थी उसे चार युवक मिले।