फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार बाउंसर ने युवती से की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार में टेबल पर बैठने को लेकर हुए झगड़े में एक बाउंसर ने युवक को बीयर की बोतल मार दी। घायल अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार रात एक युवक बार में पहुंचा। वहां उसने कोई एक टेबल पर चुनी और बैठ गया। कुछ देर बार एक शख्स वहा आया और टेबल से हटने की बात करने लगा। पर पहले बैठे युवक ने टेबल से हटने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर बाउंसर से झगड़ा हो गया।

इस दौरान बाउंसर ने टेबल पर रखी बीयर की बोतल युवक के चेहरे पर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे बृहस्पतिवार को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

crime

बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले और युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित स्थित मार्टिन बार में कोटला मुबारक निवासी रविंद्र कुमार बुधवार रात गया था।

पुलिस ने बताया कि पंकज ने गत रविवार को इसी बार में युवती से छेड़छाड़ व मारपीट की थी। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने दोनों मामलों में उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें