फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर बैंक मैनेजर के परिवार को लूटा

Fri, 02 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

शादी में शामिल होकर काठगोदाम से नोएडा लौट रहा था परिवार
कार सवार बदमाश नकदी
2.5 लाख के जेवर और स्कॉर्पियो लेकर फरार 
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-20 स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मैनेजर नरेंद्र मीणा और उनके परिवार को बृहस्पतिवार तड़के एनएच-24 पर हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। वारदात के वक्त मैनेजर अपनी पत्नी व सात साल के बेटे के साथ काठगोदाम में शादी में शामिल होकर नोएडा लौट रहे थे।
विज्ञापन


हाईवे से नीचे उतारने के बाद बदमाश उन्हें जंगल की ओर ले गए और स्कार्पियो कार, 2.5 लाख के जेवर, 65 हजार रुपये लूटने के बाद फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित मैनेजर ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

बी-25,  सेक्टर-20 निवासी नरेंद्र मीणा दो दिन पहले वह पत्नी गुंजर व सात साल के बेटे लावांश के साथ पत्नी के मायके में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए काठगोदाम गए थे। बुधवार को तीनों स्कॉर्पियो से नोएडा लौट रहे थे।
विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि गढ़ के आसपास गजरौला (अमरोहा) पार करने के बाद स्विफ्ट डिजायर कार सवारों ने ओवरटेक कर स्कार्पियो को रोक लिया। कार से उतरे दो हथियार बंद बदमाशों में से एक जबरन स्कार्पियो की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया।
इसके बाद बदमाश उन्हें जंगल में ले गए और फोन छीनने के बाद ज्वेलरी और कैश लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने धमकी दी कि आधा घंटे तक जंगल से हिलना नहीं, वरना गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाश बैंक मैनेजर की स्कार्पियो  भी लेकर फरार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

डरा सहमा परिवार पास के ही गांव में पहुंचा और वहां से पुलिस को सूचना दी।

लूट - फोटो : डेमो फोटो
डरा सहमा परिवार पास के ही गांव में पहुंचा और वहां से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित मैनेजर ने चौकी पर घटना की लिखित शिकायत दी। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अफसर भी पहुंच गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को रिपोर्ट ले जाने की बात कही।   पुलिस के कुछ बदमाशों की तस्वीरें भी दिखाई, जिसमें से तीन बदमाशों को पीड़ित मैनेजर ने पहचान लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद रात में ही पुलिस ने मामला नोएडा भेज दिया। बताया गया है कि चार बदमाशों में दो मफलर से मुंह ढके हुए थे और उनके हाथ में पिस्टल व कट्टा था। बदमाश बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
  15 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
नरेंद्र ने बताया कि जैसे ही कार सवारों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया तो वह समझ गए कि वे बदमाश हैं। परिवार ने बदमाशों ने साफ कह दिया कि नकदी, कार और ज्वेलरी ले लो, लेकिन परिवार के साथ मारपीट मत करना। जाते समय बदमाशों ने कार की तलाशी ली और स्कॉर्पियो के कागज भी वहीं छोड़ गए। बदमाशों ने करीब 15 मिनट में पूरी वारदात का अंजाम दे दिया। सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा सवाल
पिछले दिनों बुलंदशहर में एक परिवार को लूट लिया गया था। बदमाशों ने महिलाओं से हैवानियत भी दिखाई थी। इसके बाद से हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर पुलिस की चेकिंग सही ढंग से होती तो बदमाश हाईवे पर घटना को अंजाम न दे पाते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें