फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक पर 36 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
साइबर सिटी के सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित ओबीसी बैंक के मुख्य प्रबंधक पर एक महिला ने 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुरभि गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के द्वारका स्थित समृद्धि अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके पड़ोस में ही संजय गुप्ता रहते हैं। संजय गुरुग्राम के सेक्टर-15 पार्ट-2 में स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के मुख्य प्रबंधक हैं। पीड़िता के मुतिाबक आरोपी पहले उनकी कंपनी में सीए के पद पर काम करता था। पीड़िता ने बताया कि उसने एक प्रॉपर्टी बेची थी और उसकी डीडी संजय गुप्ता को दी थी।

आरोप है कि आरोपी ने एक फॉर्म पर उससे साइन कराने के बाद पैसे अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जांच अधिकारी एएसआई वरुण के अनुसार पीड़िता द्वारा रकम 36 लाख की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाउंट हैक कर 32 हजार की लगाई चपत

ई-कॉमर्स कंपनी
फ्लिपकार्ट खाता हैक कर एक व्यक्ति के खाते से 32 हजार रुपये गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-40 निवासी शिव कुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि उसका फ्लिपकार्ट पर खाता है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंपनी की मिलीभगत से उसका खाता हैक कर 32 हजार रुपये गायब कर दिए। थाना सेक्टर-40 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, थाना सदर क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ 1.07 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के देवीलाल एक्सटेंशन निवासी जितेश माधव ने राजस्थान के अजमेर निवासी धनपाल पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें