फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बांग्लादेशियों से ली थी डकैती की ट्रेनिंग

Wed, 31 Dec 2014 02:27 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदपुरम में ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र राज मित्रा के घर हुई डकैती का खुलासा कर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए जेवरात और लाइसेंसी पिस्टल के अलावा एक कार और दो देशी पिस्टल मिले हैं।
विज्ञापन


बदमाशों ने बिजनौर जेल में बंद बांग्लादेशियों से डकैती की ट्रेनिंग ली थी। इन्होंने अब तक गाजियाबाद के अलावा, गजरौला, हापुड़ और अलीगढ़ में भी लूट और डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस गैंग के 5 बदमाशों की तलाश कर रही है।

कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम के अनुसार देर रात केंद्रीय विद्यालय के पास मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश मेरठ निवासी लोकेश, हापुड़ के शोविंद्र और बिजनौर निवासी सचिन को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्जन भर से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है।

उनकी निशानदेही पर ट्रांसपोर्टर के घर से लूटी गई 6 लाख की ज्वैलरी, 1.39 लाख की नकदी व पिस्टल बरामद की गई है। गजरौला, हापुड़ और अलीगढ़ में हुई वारदात का खुलासा भी कविनगर पुलिस ने किया है।

सुनसान इलाके में कोठी देख बनाया निशाना
गैंग सरगना लोकेश ने बताया कि 17 दिसंबर को ट्रांसपोर्टर के घर डकैती की घटना से 7-8 दिन पूर्व वह साथियों संग चोरी की फिराक में घूम रहा था। इसी दौरान सुनसान इलाके में सुरेंद्र मित्रा की कोठी देख वारदात का ख्याल आया।

कालोनी में कोई चौकीदार और गेट न होने का फायदा गैंग ने उठाया। बदमाशों ने लूट के दौरान झाड़ियों के पीछे कार खड़ी की थी। वारदात के बाद नहर की पटरी के रास्ते भाग गए।

सचिन ने पुलिस से लूटा था वायरलेस
सचिन ने साथी के साथ 2013 में सिहानीगेट थाना क्षेत्र में एक ही दिन में 3 चेन स्नैचिंग की की थीं। उसी दिन शाम को कविनगर के एएलटी कट पर युवक से लूट की कोशिश की थी।

इसी दौरान संयुक्त जिला अस्पताल से घायल का उपचार कराकर लौट रहे सिपाही विनोद ने सचिन को रोकने की कोशिश की, तो सचिन ने साथी के संग उससे वायरलेस लूट लिया। दो माह बाद कविनगर पुलिस ने सचिन से वायरलेेस बरामद कर लिया था।

गन प्वाइंट पर लेकर करते थे वारदात
बकौल एसपी सिटी शिवहरि मीणा लोकेश व शोविंद्र 2013 में लूट के मामले में बिजनौर जेल में बंद थे। वहीं उन्हें बांग्लादेशियों ने बताया कि अगर सुनसान इलाके मे किसी कोठी में घुसकर आसानी से परिवार के एक सदस्य को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती को अंजाम दिया जा सकता है। लोकेश व शोविंद्र ने अन्य साथियों को इसकी ट्रेनिंग दी।

बदमाशों ने बनाई पीड़ितों को गुमराह करने की ट्रिक
एसएचओ ने बताया कि वारदात के वक्त बदमाश आपस में एक दूसरे के नाम बदल देते थे। वे एक दूसरे से सवाल जवाब इस प्रकार के करते थे जिससे पीड़ित को शक हो कि वारदात में करीबी का हाथ है और पुलिस भ्रमित हो।

ऐसे आए पकड़ में
पुलिस ने आसपास के जनपदों में हाल ही मे हुई डकैती की घटना को अंजाम देेने वाले आरोपियों की कुंडली खंगाली और उनमें से रिहान नामक बदमाश एक डकैती की घटना में सीसीटीवी में कैद मिला।

बदमाशों का काम करने का तरीका उनके लिए मुसीबत बन गया। कविनगर पुलिस ने जांच में पाया कि जुलाई माह में साहिबाबाद में डा. हर्ष गुप्ता के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।

उस दौरान भी बदमाशों ने उसी तरह वारदात की जिस तरह गोविंदपुरम में। तब एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने साहिबाबाद में हुई डकैती की घटना के बाद वांछित चल रहे आरोपी लोकेश को ट्रेस किया, जिसके बाद पुलिस आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

बदमाशों ने हापुड़ देहात में डकैती के दौरान घर के मंदिर से लिए गए सिंदूर लगे रुपयों को घर के पूजाघर में रखे थे। बदमाशों ने बताया कि इससे घर में रखने से बरक्कत होती है।

बदमाशों के पास लूट की होंडा इमेज कार है। इस कार की फर्जी आरसी गाजियाबाद में ही बदमाशों ने तैयार करवाई। वारदात में यही कार प्रयोग की गई।

ये हैं फरार आरोपी
आशू निवासी ग्राम सुदना थाना हापुड़ जिला देहात, परवेज उर्फ नानवेज पुत्र इकबाल निवासी कच्ची खजूरी दिल्ली, पंडित पता अज्ञात, रिहान उर्फ शहजाद पुत्र इकराम निवासी इस्लामाबाद थाना सरधना मेरठ और शाहिद उर्फ शारिक पुत्र युसूफ गद्दी निवासी ग्राम हाजीपुर थाना खरखौदा मेरठ।
विज्ञापन


ये हैं मुख्य वारदातें
नवंबर में अलीगढ़ के आगराबाद में 16 लाख की लूट, अलीगढ़ पुलिस ने बदमाशों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित
17 दिसंबर की रात ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र मित्रा के घर 30 लाख की डकैती
7 दिसंबर हापुड़ देहात में राकेश त्यागी के घर 15 लाख की डकैती और अक्टूबर में धनौरा व गजरौला में 18-18 लाख की डकैती
20 जुलाई साहिबाबाद निवासी डा. हर्ष गुप्ता के घर डकैती और 6 दिसंबर हसनपुर गजरौला में होंडा सिटी लूटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें