फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की चपेट में आकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Tue, 06 May 2014 02:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कालोनी में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क पर ही खेल रही थी। पुलिस ने आरोपी आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


राजीव कालोनी में मान सिंह के मकान में निजी कंपनी कर्मचारी मोहन लाल किराए पर रहते हैं। सोमवार सुबह मोहन लाल की डेढ़ वर्षीय बेटी गुड़िया घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी।

गुड़िया खेलते-खेलते सड़क के बीच पहुंच गई। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार आटो ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने आटो चालक फुरकान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आटो चालक की लापरवाही सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें