फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी का साइड मिरर तीसरी बार चोरी

Wed, 11 Mar 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के आनंद विहार इलाके में चोरो नें एक ऑडी कार के साइड मिरर को तीसरी बार उड़ा लिया। चोरों की इस हरकत से कार का मालिक राकेश कुमार महेश्वरी खासे परेशान हैं। राकेश की मानें तो कार के साइड मिरर के जोड़े की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। उनका कहना है कि बार-बार मामला दर्ज कराने के बाद भी पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पाती है। अब तीसरी बार उनकी शिकायत पर आनंद विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जल्द ही चोरों को दबोचने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार (59) परिवार के साथ ए-ब्लॉक आनंद विहार में रहते हैं। पेशे से राकेश सीए हैं। वह अपनी कंपनी चलाते हैं। मंगलवार रात के समय राकेश ने अपनी ऑडी कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब वह सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि कार के साइड मिरर गायब थे। राकेश के मुताबिक कार काफी महंगी होने की वजह से उसके साइड मिरर का जोड़ा करीब सवा लाख रुपये का है। राकेश ने बताया कि इससे पूर्व चोरों ने पिछली होली व दीवाली पर उनकी कार के साइड मिरर चोरी कर लिए थे। मामले में आनंद विहार थाने में एफआईआर भी दर्ज है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें