फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता, नाराज आरोपी ने रेत दिया गला

Sat, 08 Dec 2018 05:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुस उसका गला रेतकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर हालत में एम्स बल्लभगढ़ से ट्रॉमा सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को न्यायालय में पीड़िता के बयान दर्ज होने थे। बयान दर्ज न हो पाएं इसलिए रेप के आरोपियों ने उसकी हत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन


बल्लभगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के परिजनों ने अरमान उर्फ फैजल के खिलाफ 19 सितंबर को घर में घुस कर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अरमान और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, साजिश रचने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

घायल किशोरी की चचेरी बहन ने बताया कि दोपहर बाद वह चीनी खरीदने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान उसकी बहन घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच अरमान उर्फ फैजल अपने एक नाबालिग साथी के साथ घर में घुस आया और उसकी बहन का चाकू से गला रेत दिया।
विज्ञापन


जब वह घर पहुंची तो दोनों आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल किशोरी को एम्स पहुंचाया, जहां से  रेफर कर दिया। एसएचओ बल्लभगढ़ सिटी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। नामजद दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें