फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा का ATM ही उखाड़ टेंपो में रखकर ले गए बदमाश, घटना CCTV में हुई कैद

Thu, 30 Nov 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bank of baroda - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में बदमाश कितने बेखौफ हैं, इसका नमूना मंगलवार रात बिंदापुर इलाके में देखने को मिला। यहां बदमाश पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। महज 20 मिनट में बदमाशों ने एटीएम उखाड़कर टेंपो में रखा और चलते बने।
विज्ञापन


एटीएम में साढ़े तीन लाख रुपये थे। पूरी वारदात सामने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो र्गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों ने रेकी कर बिना गार्ड वाले एटीएम को निशाना बनाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वारदात को जल्द सुलझाने का दावा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, बिंदापुर इलाके में मटियाला रोड, नन्हें पार्क के पास बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम था। करीब एक साल पूर्व ही यहां एटीएम लगाया गया था।
विज्ञापन


लेकिन किसी भी गार्ड की तैनाती नहीं की गई थी। बुधवार सुबह 9.45 बजे एक शख्स एटीएम से कैश निकालने आया तो उसने देखा कि एटीएम गायब है। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बैंक अधिकारी भी वहां पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन

रात करीब 2.00 बजे की चोरी

bank of baroda` - फोटो : अमर उजाला
छानबीन की गई तो सामने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग लगा। इसके अनुसार, रात करीब 2.00 बजे एक टेंपो एटीएम के बाहर आकर रुका। टेंपो से चार लोग उतरे।

करीब 20 मिनट बाद ही चारों ने एटीएम को टेंपो में लादा और रफूचक्कर हो गए। टेंपो के साथ एक बाइक सवार युवक को भी देखा गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि बाइक सवार भी बदमाशों का साथी है।

​मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 20 मिनट में एटीएम को उखाड़ना संभव नही है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि बदमाशों ने रात के समय पहले से एटीएम को उखाड़ लिया हो। मंगलवार रात वह बस एटीएम उठाकर ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें