फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर वैन में बैठे एएसआई की सर्विस पिस्टल से चली गोली कंधे पर लगी, पहुंचा अस्पताल

Fri, 20 Apr 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
asi dharamveer - फोटो : file photo
विज्ञापन

नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में गोली लगने से पीसीआर वैन में तैनात एएसआई जख्मी हो गया। उसके कंधे पर गोली लगी। हालांकि जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एएसआई की सर्विस पिस्टल से दुर्घटनावश गोली चली। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की पहचान धर्मवीर (56) के रूप में हुई है। वह सपरिवार अलीपुर में रहता है। वह दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत है। फिलहाल उसकी तैनाती उत्तर पश्चिम जिले की पीसीआर वैन में है।

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को भलस्वा डेयरी इलाके में पीसीआर कर्मी को गोली लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पीसीआर कर्मियों ने पीड़ित को पास के अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसके कंधे पर गोली लगी थी।
विज्ञापन


छानबीन कर पुलिस ने बताया कि धर्मवीर सुबह में पीसीआर वैन में अन्य पुलिसकर्मी के साथ बैठा था। इस दौरान धर्मवीर अपनी सर्विस पिस्टल को चेक कर रहा था। अचानक पिस्टल से गोली चल गई और कंधे में जा लगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्मवीर के बयान देने की स्थिति में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। शुरुआती जांच में दुर्घटनावश गोली चलने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें