फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे पुलिस के चंगुल में फंसी 15 सालों से हथियारों की तस्करी कर रही शातिर लेडी स्मगलर

Mon, 31 Jul 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने वाली एक महिला तस्कर को पकड़ा है। आरोपी की पहचान जिला, बरवानी मध्यप्रदेश निवासी मोबाई (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी के पास से 14 पिस्टल व 14 स्पेयर मैगजीन बरामद हुई है। सभी पिस्टल 7.65 एमएम की है और उन पर मेड इन यूएसए और इंग्लैंड लिखा है।

पुलिस के अनुसार, मोबाई 15 वर्षों से दिल्ली-एनसीआर व पश्चिमी यूपी में हथियार सप्लाई कर रही थी। 2014 में स्पेशल सेल ने उसे नौ पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में वह कभी कोर्ट में पेश नहीं हुई। पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

बैग से 14 पिस्टल व 14 स्पेयर मैगजीन बरामद

- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि पिछले कुछ समय से दक्षिण रेंज की टीम हथियार तस्करों की जानकारी जुटा रही थी।

इसी दौरान एसीपी गोविंद शर्मा, इंस्पेक्टर सत्येंद्र मोहन व अन्य की टीम को बुधवार को सूचना मिली कि हथियारों की तस्कर मोबाई नामक महिला शास्त्री पार्क रेड लाइट के पास आने वाली है।

सूचना पर पुलिस ने शाम 6.30 बजे महिला को एक बैग के साथ दबोचा। तलाशी पर उसके बैग से 14 पिस्टल व 14 स्पेयर मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने स्पेशल सेल के थाने में केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन

15 सालों से तस्करी कर रही म‌ह‌िला

- फोटो : अमर उजाला
महिला के मुताबिक, वह धार (एमपी) के एक अवैध हथियार निर्माता से पिस्टल लेकर दिल्ली आती थी और यहां से वह हथियार लेकर दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी यूपी के बदमाशों को अपने बाकी सदस्यों के जरिये सप्लाई करती थी।

मोबाई के अनुसार, वह 15 वर्षों से हथियार तस्करी कर रही है, लेकिन आज तक वह दिल्ली में सिर्फ एक बार पकड़ी गई है। मध्यप्रदेश में उसके खिलाफ वेस्ट वार्ला और सागर थाने में दो मामले दर्ज हैं।

30 हजार में बेचती थी एक पिस्टल
मोबाई ने खुलासा किया है कि उसके धार में अवैध हथियार बनाने वाले कई लोगों से संपर्क हैं। वह कमिशन के आधार पर उनसे पिस्टल लेकर दिल्ली-एनसीआर में आती थी। यहां वह परिचय के बदमाशों को एक पिस्टल 25 से 30 हजार रुपये में बेचती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें