फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से कार लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2014 12:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर कार लूट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई दो लग्जरी कारें बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस कारों को कनेक्ट करने में जुटी है। लूटी गईं कारें पार्किंग में रखते थे। कारों को या तो फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे या फिर कटवा देते थे।

क्राइम ब्रांच प्रभारी यतेश पूनिया ने बताया कि मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी मैराज, नूरनगर निवासी मोहसिन और खरखौदा निवासी उमरदीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए बदमाश बाइक से कारों को ओवरटेक कर रोकते थे। कार सवार से तमंचे के बल पर कार लूट लेते थे। लूटी गई कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बदमाशों ने 19 सितंबर को एनएच-58 से कार लूटी थी। बदमाशों की निशानदेही पर गाजियाबाद स्थित पार्किंग से कार को बरामद कर लिया गया है। यतेश पूनिया ने बताया कि सभी आरोपी पेशेवर बदमाश हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें