फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने पहले जाम लगाया फिर फाड़ दी पुलिसवाले की वर्दी

Fri, 28 Feb 2014 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में बीच रास्ते खड़ी बाइक से लगे जाम को हटाने आए पुलिसकर्मी की बात रिटायर्ड फौजी को इतनी ज्यादा अखर गई कि पुलिसकर्मी के साथ ही मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने के अलावा उसे घायल कर रिटायर्ड फौजी मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मी का आरोप है कि आरोपी रिटायर्ड फौजी नशे की हालत में था।

घटना हयातपुर गांव की है जब गांव में रहने वाला रमेश नाम का सेना से रिटायर्ड फौजी ने मुख्य रास्ते के बीच में अपनी बाइक खड़ी कर दी जिससे पूरा रास्ता जाम हो गया।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचा और उसने आरोपी रमेश कुमार से बाइक हटाने के लिए कहा तो वह बिफर गया और पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करने लगा। आरोप है कि जब पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गुस्से में आकर उसकी वर्दी फाड़ते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तबतक आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पुलिसकर्मी के अनुसार आरोपी नशे की हालत में भी था। घटना के पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें