फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादर एक्सप्रेस में घुसे शरारती तत्व, हुआ हंगामा

Sat, 09 Apr 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

  • ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 की घटना 
  • ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 की घटना
  • आरपीएफ एस्कार्ट जवान के साथ हुई हाथापाई 
  • शरारती तत्वों ने मारे पत्थर, जवान हुआ घायल
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर बृहस्पतिवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने दादर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में घुस गए। इसे लेकर बैठे यात्रियों ने हंगामा किया। बताया जाता है कि वह यात्रियों के सामानों को उतारने की फिराक में थे।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर ट्रेन से उतरे आरपीएफ एस्कार्ट के जवान ने जब शरारती तत्वों को भगाने की कोशिश की तो उनकी हाथापाई भी हुई। सूचना मिलने पर जीआरपी का एक जवान जब तक प्लेटफार्म पर पहुंचता, शरारती तत्व पत्थरबाजी करते हुए फरार हो गए। खास बात यह है कि रात में प्लेटफार्म पर गश्त करने का दावा करने वाली जीआरपी और आरपीएफ गायब रही। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

अमृतसर से मुंबई जाने वाली 11058 दादर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की रात डेढ़ घंटे की देरी से ओल्ड स्टेशन पर करीब 10:30 बजे पहुंची थी। ट्रेन का ठहराव प्लेटफार्म नंबर-4 पर कराया गया था। इसी दौरान 4-5 युवक प्लेटफार्म पर पहुंच गए और जनरल बोगी में घुस गए। बताया जाता है कि वह कुछ यात्रियों के सामान को इधर-उधर करने लगे।
विज्ञापन


इस पर बैठे यात्रियों ने शोर मचाया और हंगामा किया। इसी बीच ट्रेन एस्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ के जवान ने टार्च जलाकर उन्हें भागने के लिए कहा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बदमाश भागने के बजाय आरपीएफ जवान के साथ हाथपाई करने लगे। शोर-शराबा सुन जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश पत्थरबाजी करते हुए भाग निकले।

निहत्था पहुंचा था जीआरपीकर्मी:
-प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सूचना पर एक जीआरपी कर्मी पहुंचा था वह भी निहत्था। न तो उसके पास डंडे थे और न ही टॉर्च। जबकि प्लेटफार्म नंबर चार पर अंधेरा रहता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जीआरपी सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। रही बात आरपीएफ की तो वह दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही थी। ये हाल तब है जबकि 16 मई 2015 को इंटरसिटी एक्सप्रेस को लूटने की कोशिश की गई थी। इसमें बदमाशों के पथराव से कई यात्री घायल हो गए थे। बावजूद जीआरपी और आरपीएफ रात के वक्त लगातार लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन
घटना के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मै अभी बाहर हूं। एसएचओ से बात करता हूं।-यादराम, डीएसपी जीआरपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें