50 साल के बुजुर्ग द्वारा ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में एक महिला छत पर बनाए मकान में रहती है और नीचे के हिस्से में दुकान है। उसके पास उसका भतीजा रहता है। जो शादीशुदा हैं और उसकी एक ढाई साल की बच्ची है।
14 जून की दोपहर करीब 12:00 बजे महिला अपनी दुकान पर काम कर रही थी। उस समय दुकान पर बीवां निवासी करीब 50-52 वर्षीय इदरीश पुत्र अब्दुल भी बैठा हुआ था।
पास में ही ढाई साल की बच्ची भी खेल रही थी। अचानक महिला को किसी काम से छत पर अपने मकान में जाना पड़ गया। इस दौरान वहां बैठा इदरीश बच्ची को मकान में ले गया और दुष्कर्म किया।
बच्ची के रोने पर महिला आई तो इदरीश फरार हो गया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बात फैली तो गांव वालों ने मामले को निपटाने का प्रयास किया।
जब बात नहीं बनी तो महिला ने पुलिस थाना नूंह को शिकायत दी। बुधवार को मुकदमा दर्ज कर बच्ची की चिकित्सीय जांच कराई गई। मामला कई दिन पुराना होने के कारण सैंपल लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। महिला थाना की डीएसपी शकुंतला का कहना है कि पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।