फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल दुजाना गैंग ने कारोबारी से मांगी रंगदारी

Mon, 12 Jan 2015 01:26 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक उद्योगपति के कारोबारी बेटे से दो लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


रंगदारी कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना गैंग का शूटर और 50 हजार के इनामी रणपाल बताकर मांगी गई है।

पिछले तीन दिनों में पांच बार कॉल करके रंगदारी मांगी गई है, जिससे परिवार दहशत में है।

मामले की शिकायत सिहानीगेट पुलिस से की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले को ट्रेस कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पीड़ित उद्योगपति पटेल नगर का रहने वाले हैं।

एनएच 24 स्थित उद्योग कुंज में उनकी पाइप बनाने की फैक्ट्री है। दिल्लीगेट पर पाइप की ट्रेडिंग का कारोबार है, जिसे उनके दोनों बेटे करते हैं। शुक्रवार शाम उद्योगपति का बड़ा बेटा दिल्लीगेट स्थित अपनी शॉप पर बैठा था।
विज्ञापन


उसी वक्त एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अनिल दुजाना गैंग का शूटर रणपाल बताया। रणपाल पचास हजार का ईनामी बदमाश है। उसने 2 लाख की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


शनिवार तक पांच बार कॉल करके आरोपी ने रकम की मांग की। रविवार को सिहानीगेट पुलिस से मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

परिचित हो सकता है रंगदारी मांगने वाला
पुलिस सूत्रों ने अंदेशा जताया है कि कारोबारी से रंगदारी मांगने में उनके ही किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है। रंगदारी मांगने वाले युवक के पास परिवार के बारे में बहुत सी जानकारियां हैं, जिसका जिक्र उसने रंगदारी मांगने के दौरान किया है।

वहीं दूसरी ओर उद्योगपति की फैक्ट्री भी बंद होने की कगार पर है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गई है। वह स्विच ऑफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें