टीकली गांव में रहने वाली युवती ने अपने ताऊ, ताई व उनके बेटे पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
टीकली गांव की रहने वाली ट्विंकल का कहना है कि उसके ताऊ के 250 रुपये गायब हो गए। परिवार वालों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। जिसका ट्विंकल ने विरोध किया।
इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट की है। सोहना थाना पुलिस ने ट्विंकल के बयान पर ताऊ, ताई व उनके बेटे सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विदाई कराने गए दामाद से मारपीट
पत्नी की विदाई कराने गए दामाद से ससुराल वालों ने मारपीट की है। सोहना थाना पुलिस ने दामाद के बयान पर सोमवार को ससुराल वालों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
तावड़ू के रहने वाले सलीम ने सोहना थाना पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसका विवाह रायपुर सोहना के रहने वाले अब्दुल की बेटी के साथ हुआ है। वह उसकी विदाई के लिए ससुराल आया था।
जहां पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। सोहना थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।