फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीसा खान ने पति पर लगाया गंभीर आरोप, एक माह पहले ही हुई थी शादी

Sun, 21 Aug 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीसा खान ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। बता दें कि अलीसा खान की शादी एक माह पहले ही हरिद्वार निवासी एक प्रोड्यूसर से हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से दोनों क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। अलीसा ने बताया कि वह और उनका पति शुक्रवार रात को कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में रुके थे। उनका आरोप है कि पति ने शराब पीकर उनकी पिटाई की और वह उन्हें छोड़कर चला गया।

उनका कहना है कि पति उन्हें तलाक देना चाहता है, लेकिन वह तलाक नहीं चाहती हैं। इस मामले में अलीसा ने नगर कोतवाली में पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नगर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें