फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: ठगों के निशाने पर दिल्ली की महिलाएं

Fri, 27 Dec 2013 11:53 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में दो अलग अलग जगहों पर बदमाश महिलाओं को झांसा देकर उनसे लाखों के जेवरात ठग कर फरार हो गए। दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


केस-1
कीर्ति नगर इलाके का है। जीतेंद्र सिंह (46) मानसरोवर गार्डन इलाके में रहते हैं। मंगलवार को वे पिता के साथ दुकान पर गए थे। घर पर मां नारायणा देवी अकेली थीं। इसी दौरान एक  करीब 28 साल का युवक घर आया।

उसने नारायणा देवी से कहा कि बाबूजी ने दुकान से कड़ों के नाप लेने को भेजा है। नारायणा देवी उसकी बातों में आई गईं और कड़े निकालकर दे दिए। युवक ने किसी बहाने नारायणा देवी को घर के भीतर भेज दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह बाहर आईं, तब तक युवक फरार हो चुका था। नारायणा देवी ने तुरंत इसकी जानकारी जीतेंद्र को दी। जीतेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

केस-2
दूसरा मामला रणहौला इलाके का है। श्याम दुलारी (50) गार्डन में रहती हैं। मंगलवार को वह अपनी बहू और पोते को लेकर डॉक्टर के पास गई थीं।

लौटते वक्त रास्ते में दो युवकों ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछा। वह रास्ता बताने लगीं। इसी दौरान एक युवक ने रूमाल में रखे नोटों की गड्डी दिखाई और उसके एवज में कान और नाक की बाली देने के लिए कहा।

श्याम दुलारी उनके झांसे में आ गईं और जेवरात उतारकर दे दिए। घर आकर नोटों को देखा तो पता चला कि ऊपर एक नोट पांच सौ का था, जबकि नीचे कागजों का बंडल था। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें