फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों में हो रही है शराब की तस्करी

Tue, 29 Apr 2014 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबरसिटी में लग्जरी गाड़ियों में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। इन गाड़ियों में शराब की पेटियां भरकर तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन


पिछले 36 घंटे में सेक्टर-40 थाना में ऐसी ही तीन गाड़ियां पकड़ी गई है जिनमें से 75 पेटी अंग्रेजी और देसी शराब बरामद हुई है। इस मामले के बाद पुलिस भी सर्तक हो गई है जिसमें शराब तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:फिल्मी लूट: 250 के चक्कर में लुटा दिए 15 लाख

सेक्टर-40 थाना पुलिस ने देररात सेक्टर-31 में नाकेबंदी के दौरान एक गाड़ी को रोककर जब जांच पड़ताल की तो उसमें शराब की पेटियां मिली। पुलिस की जांच को देखकर आरोपी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार रात को ही यहां नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने इनोवा गाड़ी में शराब पकड़ी थी। गाड़ियों में शराब तस्करी के चल रहे खेल को लेकर मंगलवार शाम को पुलिस ने सेक्टर-31 एरिया से एक फोर्ड आईकोन गाड़ी से शराब पकड़ी जिसमें पुलिस ने आरोपी चालक यूपी निवासी ईश्वर सिंह को भी धर दबोचा।

यह भी पढ़ें: 'टिकट पाने के लिए वाड्रा को कौड़ियों के भाव दे दी जमीन'

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस शराब को लेकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। हालांकि चालक ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया कि इस तस्करी के पीछे किसका हाथ है? पुलिस के पास पकड़ी गई तीन गाड़ियां इनोवा, फोर्ड आइकोन और वैगनआर दिल्ली के नंबरों पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब तस्करी का यह खेल पूरे दिल्ली-एनसीआर में चल रहा है। पुलिस ने 36 घंटों में 75 पेटी शराब पकड़ी है। इस मामले में सेक्टर-40 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस लगातार ऐसी गाड़ियों पर नजर रख रही है। जिसमें जगह-जगह पुलिस नाकेबंदी में गाड़ियों को रोककर जांचा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें