तावडू पुलिस ने एक आइसर केंटर में ज्वार के नीचे छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिनियत के तहत मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
खोरी चौकी इंचार्ज कृष्ण सिंह ने बताया की बृहस्पतिवार को एक आइसर केंटर में अवैध तरीके से ज्वार के गठ्ठरों के नीचे शराब छुपाकर लाई जा रही थी। खोरी पुलिस की एक टीम ने खोरी नाके पर केंटर को चालक सहित पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि केंटर की जब जांच की तो उसमे 236 पेटियां शराब की बोतलें और 11128 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए केंटर चालक शंकर पुत्र रविन्द्र थाना बरादुरगढ़ जिला झज्जर के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।