लिव इन रिलेशन में रहने वाली एयर होस्टेस ने एनआरआई पर दुष्कर्म का अरोप लगाया है। पुलिस ने एयरहोस्टेस की शिकायत पर सोमवार को एनएआरआई के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद अदालत में बयान दर्ज कराया है। एयरहोस्टेस ने एनआरआई के खिलाफ 9 जून को पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी। जिसके बाद मामले की छानबीन कर महिला थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में एयरहोस्टेस ने बताया कि दीपक सिंह के साथ वह काफी समय से लिव इन रिलेशन में रहती थी। दीपक सिंह न्यूजीलैंड के निवासी है। वह फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-44 में फोर्टिस अस्पताल में विदेशी मरीजों से तालमेल रखने का काम करते है।