फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एयर होस्टेस से रेप का आरोप

Fri, 09 Jun 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लिव इन रिलेशन में रहने वाली एयर होस्टेस ने फोर्टिस अस्पताल से जुड़े व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। एयर होस्टेस का आरोप है कि वह शादीशुदा है और उसकी छोटी बहन से भी छेड़छाड़ करता है। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


सुशांत लोक क्षेत्र में रहने वाली एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि फोर्टिस अस्पताल में विदेशी मरीजों से तालमेल रखने वाले दीपक सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी शादीशुदा है और उसे एक बच्चा होने की जानकारी भी मिली है। इतना ही नहीं आरोप है कि दीपक उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता है। 

आरोप है कि दीपक ने एयर होस्टेस के परिवार वालों से पैसे भी मांग रहा है। उसकी मां व परिवार वालों का साथ में विदेश भी आना-जाना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने जांच एसीपी धारणा यादव को सौंप दी है। गौरतलब है कि इस मामले में पीड़िता ने शिकायत एयरपोर्ट थाने को भी दी थी। जिसकी जांच में मामला गुरुग्राम का बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर होस्टेस अपनी मां के साथ आई थी। मामले की जांच एसीपी को सौंप दी गई। जांच के दौरान कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
- संदीप खिरवार पुलिस आयुक्त गुरुग्राम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें