फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात के बाद गहने समेत दुल्हन गायब

Thu, 05 Feb 2015 08:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की एक रात बाद ही रहस्यमय हालात में दुल्हन ससुराल से गायब हो गई है। ससुरालियों ने इस संबंध में सिहानी गेट कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


1 फरवरी को नेहरूनगर में रहने वाले युवक की शादी बागपत निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि 3 फरवरी की सुबह जब पति व ससुराली जागे तो दुल्हन गायब थी। गहने भी नहीं थे।

ससुरालियों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने मायके वालों को फोन कर जानकारी दी गई, लेकिन वह बागपत भी नहीं पहुंची थी।

मंगलवार को दोना पक्ष सिहानी गेट कोतवाली पहुंचे। देर शाम तक दुल्हन का पता नहीं चल पाया था। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि एफआईआर नहीं कराई गई है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें